फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mann Ki Baat is a morale boosting programme: Dr. Archana

मन की बात मनोबल बढ़ाने वाला कार्यक्रम : डाॅ. अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat is a morale boosting programme: Dr. Archana
सेवा साधना केंद्र में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम देखते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप
गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भिवानी व महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वें संस्करण सुना। इस दौरान मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, विधायक योगेंद्र राणा, विधायक घनश्याम सर्राफ, भिवानी जिलाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक व महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


डऍ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों को समाज सेवा, जल संरक्षण, खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, भीषण गर्मी से बचाव व राष्ट्रहित में कार्य करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों के उदाहरणों से सकारात्मक संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के विचार समाज में सकारात्मक बदलाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। देश के विभिन्न हिस्सों में जल बचाने और वर्षा जल संचयन के लिए चल रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों को जल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। यह केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनभागीदारी, प्रेरणा और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के विकास, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी को समर्पित कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed