{"_id":"6a8225ed0d910a1d6e02f2eb","slug":"manohar-lal-arrives-on-a-bullet-motorcycle-for-the-tiranga-yatra-remains-silent-on-the-question-regarding-the-encounter-karnal-news-c-18-knl1018-970570-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तिरंगा यात्रा में बुलेट पर आए मनोहर लाल, एनकाउंटर के सवाल पर चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तिरंगा यात्रा में बुलेट पर आए मनोहर लाल, एनकाउंटर के सवाल पर चुप्पी
विज्ञापन
राम नगर से निकली तिरंगा यात्रा में बुलेट बाइक पर भाजपा के जिलाध्यक्ष के पीछे बैठे केंद्रीय मंत्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर में रविवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल अलग अंदाज में नजर आए। वह बुलेट बाइक पर जिलाध्यक्ष के पीछे बैठकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।
तिरंगा यात्रा के बाद सदर बाजार स्थित रानी अवंती बाई लोधी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की शान और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों लोगों ने इस अभियान में भागीदारी की है और हर साल इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने करनाल एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल किया। मनोहर लाल मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। उन्होंने एनकाउंटर से जुड़े सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध ली। हांसी में 15 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों पर आवाज उठाना जनता का अधिकार है, लेकिन विरोध के लिए दिन और समय का भी ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे देश के लिए गौरव के दिन हैं। ऐसे अवसरों पर विरोध प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व का माहौल खराब नहीं होना चाहिए और इन दिनों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण अवसरों पर भी विरोध प्रदर्शन से बचने की अपील की।
अवंती बाई के साहस से प्रेरणा लेने का आह्वान
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रानी अवंती बाई का शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। करनाल विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, चेयरमैन अशोक कुमार सिरसी, चेयरमैन सुभाषचंद, मेघा भंडारी, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी आदि मौजूद रहे।