फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder accused Yogesh said shooter Samana had Biru killed.

Karnal News: हत्यारोपी योगेश बोला, शूटर समाना ने करवाई थी बीरू की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Yogesh said shooter Samana had Biru killed.
करनाल। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए योगेश ने बीरू हत्याकांड में अपनी भूमिका से इनकार किया है। उसका कहना है कि बीरू वाल्मीकि की हत्या वंश उर्फ शूटर समाना ने करवाई थी। दुबई से लौटे नीलोखेड़ी के योगेश कपूर को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

शनिवार को पेशी पर ले जाने के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए योगेश के अनुसार, शूटर समाना और बीरू वाल्मीकि के बीच इंस्टाग्राम पर विवाद चल रहा था। हर्ष और बीरबल को हथियार भी शूटर समाना ने ही उपलब्ध करवाए थे। बीरू का उनसे जेल में झगड़ा हुआ था। बीरू ने धमकी दी थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर आपस में लड़ाई चलती रही। दोनों ओर से धमकियां दी जाती रहीं।
विज्ञापन

योगेश ने कहा कि उसका रोल केवल नीलोखेड़ी गोलीकांड में था, बीरू हत्याकांड में नहीं। योगेश ने बताया कि वह जब दुबई से आया था तो भागना चाहता था लेकिन बाद में समर्पण कर दिया। उसने दावा किया कि उसकी आईडी किसी ने हैक कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस बोलीं- गोलीकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार :
डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि नीलोखेड़ी गोलीकांड में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। योगेश मामले में तीसरा आरोपी है। योगेश ने नीलोखेड़ी में गोली चलाई थी इसलिए उसे पकड़ने के लिए एलओसी जारी की गई थी। बीरू हत्याकांड से जुड़ी जानकारी भी उसके पास होने की बात सामने आई है। अब पुलिस योगेश को एक सप्ताह के रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस बीरू हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड से जुड़े तथ्यों की कड़ियां जोड़ने के साथ योगेश के दावों की भी जांच करेगी।



शूटर समाना का एक और ऑडियो आया सामने
बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के मामले में वांछित शूटर समाना उर्फ वंश का एक और ऑडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि उसने किसी संत को गाली नहीं दी और न ही उसका विवाद जातिवाद से जुड़ा था। सोशल मीडिया पर कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि वह वाल्मीकि समाज को गालियां देता था। इसके बाद वह दावा करता है कि अगर किसी के पास इसका एक भी सबूत है तो वह खुद सरेंडर कर देगा। ऑडियो में वह अपने लंबे समय से फरार होने का भी जिक्र करता है।

कहता है कि बीरू और उसके साथ रहने वाले लोग उसे गाली देते थे। जरूरत पड़ने पर वह इससे संबंधित ऑडियो भी जारी कर सकता है। सूरज राणा हत्याकांड का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस समय समाज कहां था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed