फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Under-11 Block-Level Sports Competition in Indri Today

Karnal News: इंद्री में आज अंडर-11 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Under-11 Block-Level Sports Competition in Indri Today
प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
इंद्री। शिक्षा विभाग खंड स्तरीय अंडर-11 लड़के व लड़कियों की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। यह प्रतियोगिता 17 अगस्त से 19 अगस्त तक चलेगी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री के खेल मैदान में इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ी खो-खो, शतरंज, कबड्डी, स्विमिंग, रस्साकशी, जिम्नास्टिक, कुश्ती और एथलेटिक्स खेलों में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें एकल अभिनय, समूह गीत, रागनी, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रधानाचार्य डॉ. करनैल चंद ने बताया कि खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2016 या उसके बाद की होनी चाहिए। विद्यार्थी कक्षा तीसरी से ऊपर और कक्षा छह से नीचे अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज स्पष्ट और प्रधानाचार्य से सत्यापित होने चाहिए। अधूरे या नियत समय के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को कम से कम एक प्रभारी अध्यापक या अध्यापिका खिलाड़ियों के साथ भेजना होगा। सभी विद्यालयों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को कक्षा तीसरी से ऊपर और कक्षा छह से नीचे अध्ययनरत होना आवश्यक है।
ये दस्तावेज लाने होंगे
खिलाड़ियों को खेल फॉर्म जमा करना होगा, जिसमें पासपोर्ट आकार का फोटो लगा हो और प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित हो। टीम खेलों के लिए समरी शीट भी सत्यापित होनी चाहिए। जन्म प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। आधार कार्ड की सत्यापित प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी। अंतिम परीक्षा परिणाम की सत्यापित प्रति भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed