फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Marathas watched the film on Shivaji

Karnal News: मराठाओं ने देखी शिवाजी पर बनी फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Marathas watched the film on Shivaji
करनाल। अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मराठा राजेश कल्याण एवं मराठा जागृति मंच के संस्थापक सदस्य एवं समाज के व्यक्तियों ने बुधवार को सेक्टर 12 सुपर मॉल में एकत्रित होकर शिवाजी राजा फिल्म देखी। उन्होंने अन्य सभी समाज के लोगों से आह्वान किया कि सभी छत्रपति शिवाजी पर बनी फिल्म एक बार जरूर देखें। मराठा राजेश कल्याण ने बताया की छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतवर्ष में किस प्रकार विदेशी आक्रमणकारियों से भारत भूमि की रक्षा की और जीवन भर भारत माता के लिए लड़ते लड़ते अपने प्राणों की आहुतियां दी। महान वीर छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर हम सभी को भारत वर्ष की रक्षा में अपना योगदान देना चाहिए एवं समाज कल्याण के कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। इस मौके पर अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मराठा राजेश कल्याण, युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मराठा, सूबेदार लाभ सिंह, मराठा रामकिशन आर्य, मराठा जगदीश तोरणे, परमजीत मराठा, परमवीर मिर्जापुर व मास्टर सुनील मराठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed