फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman drowned in canal while feeding fish

Karnal News: मछलियों को दाना डालने गई विवाहिता की नहर में डूबने से मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman drowned in canal while feeding fish
पानीपत। राजनगर की विवाहिता पूजा (30) की बुधवार को बिंझौल के पास दिल्ली पैरलल नहर में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह मछलियों को दाना डालने नहर पर गई थी। उनका शव नामुंडा के पास नहर से बरामद किया गया। वह कैंसर पीड़िता थी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली थी कि राजनगर निवासी पूजा बिंझौल के पास दिल्ली पैरलल नहर में डूब गई। पुलिस ने तुरंत ही नहर में उनकी तलाश शुरू करा दी। शाम को करीब चार बजे नामुंडा के पास से उनका शव बरामद कर लिया। पूजा की मां सुनीता ने बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी। वह कैंसर से पीड़ित थी। बुधवार सुबह वह नहर में मछलियों को दाना डालने के लिए गई थी। पैर फिसलने से नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed