फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meena Kumari won by 238 votes and became the Sarpanch of Risalwa.

Karnal News: 238 वोटों से जीती मीना कुमारी, बनीं रिसालवा की सरपंच

Mon, 11 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Meena Kumari won by 238 votes and became the Sarpanch of Risalwa.
असंध की ग्राम पंचायत रिसालवा में हुए सरपंच पद चुनाव में जीती मीना कुमारी संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






असंध। खंड असंध की ग्राम पंचायत रिसालवा के लिए हुए सरपंच पद के चुनाव में मीना कुमारी ने 238 वोटों से जीत दर्ज कर गांव की नई सरपंच बनने का गौरव हासिल किया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। मीना कुमारी के पोलिंग एजेंट अंकित कुमार ने बताया कि कुल 573 वोट पोल हुए, जिनमें से मीना कुमारी को 349 मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूनम रानी को 111 वोट मिले, जबकि रानी को 109 मत प्राप्त हुए। चार वोट नोटा के पक्ष में पड़े। चुनाव में मीना कुमारी का चुनाव चिह्न खजूर का पेड़ था।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 के चुनाव में हार का सामना करने वाली मीना कुमारी ने इस बार मजबूत वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित सरपंच मीना कुमारी ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने गांव में विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल, गलियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, पोलिंग एजेंट अंकित कुमार, धर्मवीर और कई ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पहले हुए सरपंच चुनाव में विजयी उम्मीदवार के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे, जिसके चलते यह चुनाव रद्द कर गांव में दोबारा चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed