फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Migrant worker attacked with knife, condition critical

Karnal News: प्रवासी मजदूर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker attacked with knife, condition critical
घायल को हॉस्पिटल ले जाते संस्था के सदस्य स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। फुसगढ़ के पास शनिवार की देर रात प्रवासी मजदूर बलिंद्र पर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला किया। उनके मुंह पर चाकू मारा। चाकू मुंह के आरपार हो गया। उनके पैरों पर भी वार किए। घायल पूरी रात मौके पर तड़पता रहा। सामाजिक संस्था की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
मूलरूप से बिहार और हाल फूसगढ़ निवासी बलिंद्र ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं। अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। तीन युवक मुंह बांधकर आए और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। पैरों पर भी वार किए। बदमाश उनको घायल कर जेब से दो हजार रुपये निकाल ले गए। वह बेहोश हो गए थे। नहीं पता किसने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि घायल अभी ठीक से बोल नहीं पा रहा है। हालत में सुधार होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 112 शराबी समझ छोड़ गई
अपना आशियाना आश्रम के पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि घटना रात की है। सुबह तक किसी ने उसकी मदद नहीं की। एक गोदाम मालिक ने संस्था को जानकारी दी तो टीम पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। गोदाम मालिक ने डायल 112 को भी सूचना दी थी लेकिन वह शराबी समझकर घायल को वहीं छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस को भी कॉल किया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed