{"_id":"6a19ffeb3ef2cb7d5d0bd477","slug":"mla-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-three-health-projects-karnal-news-c-18-knl1018-916802-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक ने तीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक ने तीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र नलवीपार का उदधाटन करते विधायक राम कुमार कश्यप और मेयर रेनू बाला गुप्ता। सूच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने जिला लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 73.45 लाख रुपये से बने उप स्वास्थ्य केंद्र नलवीपार का उद्घाटन किया।
इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल परिसर में 22.50 लाख रुपये से बनने वाले अमृत फार्मेसी स्टोर और स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इन परियोजनाओं को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशेष रूप से अमृत फार्मेसी स्टोर शुरू होने से मरीजों को रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इसके अलावा नारी सशक्त परिवार क्लिनिक महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र नलवीपार आसपास के गांवों और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। कार्यक्रम में विधायक कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर महापौर रेणु बाला गुप्ता, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर व सीएमओ पूनम चौधरी आदि मौजूद रहे।