फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Motorcycle riding criminals create terror, committing crimes every day

Karnal News: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का आतंक, आए दिन कर रहे वारदात

Thu, 04 Jun 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle riding criminals create terror, committing crimes every day
पानीपत। शहर में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों का आतंक है। बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन में तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके बावजूद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही है। इन घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने रात को आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी थाना पुलिस रात को न तो गश्त कर रही और न ही संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। जिससे बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बबैल रोड पर एक व्यक्ति से पर्स छीन लिया था। मोटरसाइकिल पर ही सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एनएफएल नाके से जाटल रोड की ओर जा रहे युवक को डंडों से पीटकर सात हजार रुपये लूट लिए थे। वहीं चांदनीबाग थाना क्षेत्र में सेक्टर-25 में भी तीन बदमाशों ने बैंक अधिकारी से लूट की। पुलिस अभी इनमें से किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed