{"_id":"6a207741c0a2762dff0e5a54","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-canter-karnal-news-c-244-1-pnp1012-158354-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Thu, 04 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मिथलेश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। जीटी रोड पर दिल्ली लेन मन्नत ढाबा के पास कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बिहार के पूर्णिया जिले के चकमका गांव निवासी मिथिलेश (25) की मौत हो गई। पुलिस ने मिथिलेश के चचेरे भाई सत्येंद्र महतो की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सत्येन्द्र महतो ने बताया कि वह और मिथिलेश गन्नोर क एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दो जून की सुबह चार बजे वह अपने चचेरे भाई मिथिलेश (25) को पानीपत में बठिंडा जाने वाली ट्रेन पकड़वाने के लिए समालखा आए थे। देरी होने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह दोनों वापस गन्नौर लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली सर्विस रोड पर हल्दाना बार्डर के पास स्थित मन्नत ढाबा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर भेज दिया गया। बुधवार को उनकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।