{"_id":"69f64ed701b1246e1000ab08","slug":"neet-today-2732-students-will-appear-for-the-exam-at-eight-centres-karnal-news-c-18-knl1018-898015-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नीट आज, आठ केंद्रों पर 2732 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नीट आज, आठ केंद्रों पर 2732 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Sun, 03 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा और अन्य। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
नीट की परीक्षा रविवार को 8 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 2732 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अमित कुमार और करनाल के एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया।
डीसी ने डयूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर्स और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों से कहा कि परीक्षा को हलके में न लें। इसे शांतिपूर्वक व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएं। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत उनके संज्ञान में लाएं। कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 0184-2982740, 9996711037 व 941405983 है। किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
डेढ़ बजे तक ही मिलेगा प्रवेश
परीक्षा दोपहर बाद दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। केंद्र में परीक्षार्थी 11 से 1:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। केंद्र में मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत अधिकारी ही इसका प्रयोग कर सकेंगे। डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया भी प्रतिबंधित रहेगा।