फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New clues emerge from the interrogation of four shooters.

Karnal News: चार शूटरों से पूछताछ में मिले नए सुराग

Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
New clues emerge from the interrogation of four shooters.
हत्या की साजिश के मुख्य सूत्रधार और टारगेट तक पहुंचने में जुटी एसटीएफ
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग से भी जुड़े तार खंगाल रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में दो लोगों की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार चार बदमाशों से पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर एसटीएफ जांच को आगे बढ़ा रही है। पूछताछ में कुछ नए सुराग मिले हैं। दिल्ली निवासी आरोपी अशफाक को रिमांड पूरा होने के बाद पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य चारों आरोपियों को सोमवार को रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश किया जाएगा।
एसटीएफ अब पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर हत्या की साजिश के मुख्य सूत्रधार, टारगेट और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

करनाल एसटीएफ प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि 21 जुलाई को उचाना गांव स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक के पास घेराबंदी कर काले रंग की थार में सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पांच विदेशी ऑटोमैटिक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और थार बरामद की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की, नई दिल्ली निवासी अशफाक, राजस्थान निवासी प्रिंस खरड़िया और संजय बट्ठ तथा अमृतसर निवासी गुरलाल के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अशफाक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य चार आरोपियों का चार दिन का रिमांड मंजूर किया गया था। पूछताछ के दौरान एसटीएफ को गिरोह के अन्य सदस्यों और साजिश से जुड़े लोगों के संबंध में अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


हथियार सप्लायर और रेकी की भी जांच

रिमांड के दौरान एसटीएफ ने गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियार उपलब्ध कराने वालों और हत्या की साजिश में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों को टारगेट की जानकारी किसने दी और क्या वारदात से पहले उन्होंने करनाल में रेकी की थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि 11 मई की रात निसिंग क्षेत्र के गोंदर गांव में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर हुई फायरिंग में गिरफ्तार आरोपियों में से एक शूटर की भूमिका सामने आई थी। इसके अलावा 12 जुलाई को यमुनानगर के सब्बरवाल टायर शोरूम पर फिरौती के लिए हुई फायरिंग में भी गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुख्य शूटर बताया जा रहा है। एसटीएफ दोनों मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed