{"_id":"69c43357c5d0fab9a2091db2","slug":"new-software-for-crop-procurement-also-requires-biometrics-of-farmers-karnal-news-c-18-knl1018-872463-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फसल खरीद के लिए नया सॉफ्टवेयर किसानों का बायोमीट्रिक भी है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फसल खरीद के लिए नया सॉफ्टवेयर किसानों का बायोमीट्रिक भी है जरूरी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में गेहूं रखने के लिए बने शैड़। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक अप्रैल से जिले की 24 मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा। फसल खरीद की तैयारियों की बुधवार को एसडीएम राहुल ने विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार फसल खरीद के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
डीएफएससी ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर को मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाले किसी भी ट्रैक्टर या वाहन का गेट पास नहीं काटा जाएगा। किसान अपनी गेहूं की फसल को खेतों में अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं।
एसडीएम राहुल ने सभी अधिकारियों से कहा कि अनाज मंडियों से फसलों के उठान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस कार्य को सभी खरीद एजेंसियों के सुपरवाइजर ईमानदारी से करें। निर्देश दिए कि समय रहते अपनी-अपनी अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरे, बिजली की व्यवस्था, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, साफ-सुथरे शौचालय, किसानों व श्रमिकों की सुविधा के लिए शेड की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में बारदाना व तिरपाल की उपलब्धता हो और माइस्चर मशीन भी पर्याप्त मात्रा में हों। विशेष तौर पर ओपन स्पेस में स्टोर की जाने वाले गेहूं के लिए तिरपाल, अग्रिशमक यंत्र, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी करवाई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मंडी सचिव अनाज मंडियों में फसल खरीद की तैयारियों से संबंधित प्रमाणपत्र देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि वे रबी सीजन के दौरान जिला के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग टीम को तैनात करें ताकि दूसरे राज्यों से फसल न आए।
बैठक में इंद्री के एसडीएम अनिल कुमार, करनाल के एसडीएम प्रदीप कुमार, घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी, सरकारी खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि, आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि और सभी अनाज मंडियों के मंडी सचिव उपस्थित रहे।
Trending Videos