फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No payment was made, commotion in the market

Karnal News: उठान हुआ न भुगतान, मंडी में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
No payment was made, commotion in the market
तरावड़ी मार्किट कमेटी कार्यालय में सचिव को ज्ञापन सौंपते हुये मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता व आढ़ती।
तरावड़ी। अनाज मंडी में गेहूं के उठान और भुगतान में देरी पर मंगलवार को आढ़तियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद बड़ी संख्या में आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और सचिव संजीव सचदेवा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान और उठान की मांग की।
विज्ञापन

आढ़तियों का आरोप है कि फूड एंड सप्लाई विभाग की कार्यप्रणाली से वे परेशान हैं। मंडी में करीब डेढ़ लाख कट्टा गेहूं पड़ा हुआ है लेकिन उठान नहीं हो रहा। इसके चलते मंडी में जगह की भारी कमी हो गई है और अब मौसम भी खराब हो रहा है। अगर बारिश होती है तो गेहूं खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे किसानों और आढ़तियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गेहूं का उठान करवाया जाए और किसानों का लंबित भुगतान जल्दी हो। इस अवसर पर ब्रजमोहन गर्ग, दुर्गेश मित्तल, राजेश गर्ग, रामनिवास बंसल, रामकुमार शर्मा, सुरेश सिंगला, प्यारा लाल काठपाल और कृष्ण राणा पधाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान बोले, मंडी की स्थिति गंभीर
मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता ने कहा कि मंडी की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। उठान में देरी और भुगतान रुकने से आढ़ती और किसान दोनों परेशान हैं। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नुकसान बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।


---

करीब 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं का नहीं हुआ उठान
करनाल। जिले की मंडियों में करीब 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं का खरीद के बाद भी उठान नहीं हुआ। यह गेहूं मंडियों में पड़ा है। इसे बारिश आने पर भीगने का खतरा है। इसे लेकर किसान और आढ़तियों में चिंता बनी हुई है। जिले की सभी मंडियों में करीब 7.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 756579 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed