फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now garbage collection from homes has also stopped.

Karnal News: अब घरों से भी कूड़ा उठना बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now garbage collection from homes has also stopped.
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते डोर टू डोर कतरा उठाने वाले कर्मचारी। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सड़कों के साथ-साथ अब घरों से भी कूड़ा उठान बंद हो गया है। क्योंकि नगर निगम की घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों का संचालन करने वाले कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर दी है। 12 दिनों से आंदोलनरत निगम के सफाई कर्मचारियों को निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने भी समर्थन दे दिया है। ऐसे में मंगलवार को शहर के किसी भी हिस्से में कचरा उठान करने वाली गाड़ी नहीं पहुंची। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोजाना करनाल शहर से 220 टन कचरा निकलकर प्लांट पर पहुंचता है। इसमें से 190 टन कचरा एजेंसी के 89 टिप्परों के माध्यम से उठाया जाता है। अब यह उठान भी बंद हो गया है जबकि पहले सड़कों की सफाई का काम बंद था। ऐसे में रोजाना करीब 30 टन के हिसाब से करीब 360 टन कचरा सड़कों पर बिखरा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अब निगम के वाहन सफाई के लिए चल रहे हैं। निगम ने सुगम स्वच्छता एजेंसी को शहर की सफाई का ठेका दिया है। शहर को चार जोन में बांटते हुए सफाई व कचरा उठान कार्य किया जाता है।
विज्ञापन


शहर के चार सफाई जोन-
- जोन-1 : जीटी रोड पार क्षेत्र
- जोन-2 रेलवे रोड से कर्ण गेट पुराना शहर
- जोन-3 रेलवे लाइन पार क्षेत्र
- जोन -4 रेलवे रोड की कुंजपुरा रोड की तरफ



वर्जन:
निगम के सफाई वाहनों के माध्यम से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए सफाई व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन स्थायी समाधान बातचीत से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र चोपड़ा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
----

धरने पर बढ़ी कर्मचारियों की संख्या, नेता भी पहुंचे
नगरपालिका कर्मचारी संघ के नगर निगम के बाहर चल रहे धरने पर मंगलवार को कर्मचारियों की संख्या बढ़ी दिखाई दी। करनाल इकाई प्रधान राजकुमार ने सुगम स्वच्छता के कर्मचारियों का समर्थन देने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकजुट रहेंगे तो सरकार को सभी कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करना पड़ेगा। दोपहर बाद धरना स्थल पर इनेलो नेता सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। इनेलो जिला प्रधान सुरजीत, इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा व वरिष्ठ नेता जयपाल पुनिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इसके अलावा करनाल कांग्रेस के ग्रामीण जिला प्रधान राजेश वैध, भगवान वाल्मीकि भवन सेक्टर नौ के प्रधान अमित, नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य नेता शारदा पहुंचीं। कर्मचारियों ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल तीसरे नंबर पर रहा था, जिसमें सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे बड़ी थी। कोरोना काल के समय सरकार ने सफाईकर्मियों को कोरोना योद्धा कहा था। अब इन्हीं कर्मचारियों को सरकार उनके हक नहीं दे रही। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस अवसर पर शारदा, राजकुमार, सेवाराम बड़सर, राजिंद्र, राजीव, विनोद प्रोचा और धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed