{"_id":"69c6e764278c30032605a073","slug":"old-and-damaged-water-supply-pipelines-will-be-replaced-in-half-the-city-karnal-news-c-18-knl1018-873704-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आधे शहर की बदलेंगी पुरानी व क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आधे शहर की बदलेंगी पुरानी व क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइपलाइन
विज्ञापन
आधे शहर की पुरानी व क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइपलाइन बदलेगी।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चार टेंडर जारी किए गए हैं। चारों कार्यों पर कुल 4 करोड़ 68 लाख 99 हजार रुपये खर्च आने का अनुमान है।
प्रोजेक्ट में मान कॉलोनी, ज्योति नगर, दुग्गल कॉलोनी, प्रताप पब्लिक स्कूल गली, रावंर अस्पताल रोड की ब्रांच गली, आदर्श नगर, स्कूटर मार्केट रोड, राम भाग, शमशाद भाग (पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक), संधू कॉलोनी, मटक माजरी, बासों गेट, कर्ण विहार, भीम नगर, शिव कॉलोनी, विजय नगर, कैथल रोड रेलवे ओवर ब्रिज से हांसी चौक व तलवार चौक तक, धोबी मोहल्ला से कलंदरी गेट वाया राम गली, सूर्या कुआ, जोडिया कुआ, शंभू नाथ मोहल्ला, कोट मोहल्ला से जुंडला गेट, मीरा घाटी, मुगलों मोहल्ला से जाटों गेट, भाटन मोहल्ला और कुम्हारों मोहल्ला में पाइपलाइन बदली जाएगी।
निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शिव कॉलोनी व शमशाद भाग क्षेत्र में पाइपलाइन बदलने का काम पूरा किया जा चुका है। निरंकारी भवन के निकट आजाद नगर में कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के तहत 3 इंच, 4 इंच एवं 6 इंच डायामीटर की डीआई पाइप लाइन विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार बदली व नई डाली जाएंगी।
संधू कॉलोनी में बनाएंगे नया नलकूप
निगम आयुक्त ने बताया कि इन कार्यों में संधू कॉलोनी क्षेत्र में एक नया नलकूप स्थापित किया जाएगा और पंप चेंबर का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे कॉलोनी में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बदलने के बाद संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो सकेगा और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना अनुमति के मेन पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन न जोड़ें।
Trending Videos