फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the occasion of Ekadashi, devotees visited Shyam Baba.

Karnal News: एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने किए श्याम बाबा के दर्शन

Thu, 28 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 28 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Ekadashi, devotees visited Shyam Baba.
श्री खाटू श्याम मदिर में फूलों से सजा बाबा का दरबार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पद्मिनी(कमला) एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और परिवार की सुख शांति की कामना की। बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में खड़े नजर आए जो सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बुधवार को तपती गर्मी भी श्रद्धालु की आस्था को कम नही कर पाई। वहीं संकीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए हिमांशु शर्मा ने रंगीला मेरो बाबा श्याम, मस्तियां बरसेगी, मस्तियां बरसेगी कीर्तन में, कोई इसको रिझाकर देखे, कोई श्याम को रिझाकर देखे, उमरिया सुधरेगी भजन गाया।

गौरव शर्मा, कलाकार तमन्ना मुंजाल ने भी भजन गाए। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। गर्मी में हर रोज की भांति ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। पंडित दीपक पांडे ने कहा कि यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed