सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only 25 property IDs were self-verified at the camp.

Karnal News: शिविर में सिर्फ 25 प्राॅपर्टी आईडी का हुआ स्वयं सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Only 25 property IDs were self-verified at the camp.
प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं प्रमाणित करने के लिए निगम कर्मचारियों की ओर से लगाया गया शिविर संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नगर निगम की ओर से सोमवार को वार्ड-7 में सेवा भारती, शिवपुरी रोड अर्जुन गेट और वार्ड-17 में सैनी धर्मशाला शिव कॉलोनी में प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन (सेल्फ सर्टिफिकेशन) शिविर लगाए गए। इनमें मात्र 25 नागरिकों ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन कराया, जिससे निगम अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
निगम क्षेत्र में कुल 1 लाख 72 हजार 441 प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हैं। इनमें से अब तक करीब 73 हजार प्रॉपर्टी आईडी का ही स्वयं सत्यापन हो पाया है जबकि लगभग एक लाख प्रॉपर्टी आईडी अभी भी सत्यापन की प्रक्रिया से बाहर हैं। यही कारण है कि निगम प्रशासन को वार्ड-वार विशेष शिविर आयोजित करने पड़ रहे हैं। वहीं बगैर सत्यापन के संपत्ति आईडी से छेड़छाड़ का खतरा भी बना रहता है। अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते सत्यापन नहीं कराया गया, तो भविष्य में संपत्ति रिकॉर्ड संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निगमायुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि मंगलवार को वार्ड-8 के सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक केंद्र और वार्ड-18 के प्रेम नगर स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निवास परिसर (पुराना मुख्यमंत्री आवास) में शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed