फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only ex-servicemen should be recruited in the board... so that they can understand the pain and need

Karnal News: बोर्ड में हो केवल पूर्व सैनिकों की भर्ती... दर्द और जरूरत समझ सकें

Sun, 07 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 07 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Only ex-servicemen should be recruited in the board... so that they can understand the pain and need
पीएस मान
करनाल। राज्य सैनिक बोर्ड का गठन पूर्व सैनिकों के हित के लिए किया गया है लेकिन इसमें सिविलियन को भी भर्ती किया गया है। पूर्व सैनिकों की मांग है कि इस बोर्ड में केवल पूर्व सैनिकों को ही भर्ती किया जाना चाहिए। ताकि वे जरूरत पर सैनिकों के दर्द और उनकी जरूरतों को समझ सकें। क्योंकि जो व्यक्ति सेना में नहीं रहा और अब इस बोर्ड में है, वे उनके भाव को नहीं समझ पाता।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण फौजी और अन्य सैनिकों का कहना है कि राज्य सरकार से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए दो प्रमुख मांगें उठाई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले वीर सैनिकों और उनके आश्रितों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाओं के लिए आधुनिक सैनिक भवन का निर्माण किया जाए। राज्य सैनिक बोर्ड में सभी पदों पर केवल पूर्व सैनिकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सेना की कार्यप्रणाली पता होना जरूरी

राज्य सैनिक बोर्ड का गठन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के उद्देश्य से किया गया है। ऐसे में बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों को सेना की कार्यप्रणाली, नियमों और अनुशासन की समुचित जानकारी होना आवश्यक है। - नीलम रानी, प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सैनिक सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ही बेहतर समझ सकता है
सिविलियन कर्मचारियों को सेना की कार्यप्रणाली, नियमों और अनुशासन की पर्याप्त जानकारी नहीं होती। इसके कारण पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाए तो वे समस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर समाधान कर सकेंगे। - पीएस मान, पूर्व सैनिक

पीएस मान

पीएस मान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed