सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Our thinking is the cause of our stress: BK Shivani

हमारी सोच ही हमारे तनाव का कारण है : बीके शिवानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Our thinking is the cause of our stress: BK Shivani
सेक्टर-एक में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय कंच घर की ओर से कार्यक्रम किया गया - फोटो : मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में लगे मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला सिटी। सेक्टर-1 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय कंच घर की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता कंच घर सेवाकेंद्र निर्देशिका राजयोगिनी बीके शिवानी दीदी ने आध्यात्मिकता से तनाव मुक्त कैसे बने विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमारी सोच ही हमारे तनाव का कारण बन चुकी है। हमारा अपने कार्य के प्रति समर्पित होना तो बहुत जरूरी है, लेकिन वह समर्पितता तनाव में न बदल जाए इस पर हमें ध्यान देना है। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व पार्षद चंद्रगुप्त और पूर्व पार्षद यतिन बंसल शामिल हुए। मुख्यातिथि यतिन बंसल ने ब्रह्माकुमारीज के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बच्ची अन्वी ने नृत्य की प्रस्तुत किया। कुमार निपुण ने भजन प्रस्तुत किया। अंत में ओमप्रकाश ने सभी को भांगड़ा भी करवाया। मंच संचालन किरण बहन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed