फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panchayats will become self-reliant, budget will be decided on the lines of municipalities: Manohar Lal

आत्मनिर्भर बनेंगी पंचायतें, पालिकाओं की तर्ज पर तय होगा बजट : मनोहर लाल

Sat, 02 May 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will become self-reliant, budget will be decided on the lines of municipalities: Manohar Lal
कार्यक्रम में अपने विचार रखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। सूचना विभाग
करनाल।
विज्ञापन

नगर निकायों की तरह अब ग्राम पंचायतें भी आत्मनिर्भर बनेंगी। पंचायतों के आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगे। नगर निगम और पालिका की तरह ग्राम पंचायतों को भी अपना वार्षिक बजट तैयार करना होगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इसे लेकर पंचायत भवन में सरपंचों, अधिकारियों और मुअज्जिज लोगों की बैठक में निर्देश दिए। शुक्रवार को उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट में मॉडल बनने वाले 40 गांवों के सरपंचों की बैठक ली और विकास कार्याें व उनकी जरूरतों पर चर्चा की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार के अलावा सांसद निधि, विधायक निधि और सीएसआर फंड भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने पर गंभीरता से विचार करने और पंचायतों को जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इन 40 गांवों के बाद जिले की सभी 395 ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, डीसी डाॅ. आनंद कुमार शर्मा, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार मौजूद रहे।

मॉडल के अलावा प्रत्येक पंचायत में होंगी ये सुविधाएं
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित 40 गांवों में मुख्यत: ग्राम सचिवालय, व्यायामशाला, शिवधाम, फिरनी, स्ट्रीट लाइट, स्कूल व ई-लाइब्रेरी, तालाब, सीवरेज इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने व निर्माण की योजना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां इनमें से कोई भी कार्य हो चुका है, उनकी निगरानी भी रखी जाए और समय पर मरम्मत करना सुनिश्चित किया जाए।
योग कक्षा में बच्चों संग बच्चे बने केंद्रीय मंत्री
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे गांव सोहाना के पंचायत भवन में आयोजित योग कक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे। बच्चों को योग करता देख प्रफुल्लित हो गए। उनके साथ चर्चा की। दो साल की बच्ची को गोद में उठाए रखा।

केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे तक योगशाला में रहे। सरपंच विक्रम कुमार और अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। योग सहायक बलजीत सिंह ने साधकों को योगाभ्यास कराया।
योग कक्षा के बाद में केंद्रीय मंत्री ने साधकों के साथ करीब आधा घंटा योग के बारे में चर्चा की। पूछा, किसके कहने से आ रहे हैं। साधकों ने कहा कि अपनी मर्जी से। योग से कोई फायदा हुआ है या नहीं, इस सवाल पर कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से उन्हें कई तरह का लाभ पहुंचा है। मंत्री ने यह भी पूछा कि क्या कक्षाएं जारी रहनी चाहिए या इन्हें बंद कर देना चाहिए। सभी ने एक स्वर से कहा-जारी रहनी चाहिए।
गांव में करीब एक साल से योग कक्षा चल रही है।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। सूचना विभाग

कार्यक्रम में अपने विचार रखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed