{"_id":"6a023d1aebdc8c1b6a0535d2","slug":"pandit-chiranji-lal-sharma-college-will-start-three-new-courses-karnal-news-c-18-knl1018-904086-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पंडित चिरंजी लाल शर्मा कॉलेज तीन नए कोर्स होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पंडित चिरंजी लाल शर्मा कॉलेज तीन नए कोर्स होंगे शुरू
Tue, 12 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 12 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत 7 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। वहीं पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में इस बार विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक अवसर खुलने जा रहे हैं जिसमें इस बार तीन नए कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। इस बार सीटों की संख्या के साथ-साथ विषयों के विकल्प भी बढ़ाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में 10 कोर्स संचालित हो रहे हैं जिनमें 1750 सीटों पर दाखिले होंगे। कॉलेज में अब तक 37 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं जिनमें से 29 आवेदन वे हैं जिन्होंने काॅलेज को पहली प्राथमिकता दी है। काॅलेज में पारंपरिक कोर्स जैसे बीए 480 और बीकॉम 400 सीटें हैं इसके अलावा कई प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं जिनमें विद्यार्थी अपने कौशल के आधार पर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
नोडल अधिकारी रीतू जागलान ने बताया कि इस बार बीएससी इन मेजर गणित, बीएससी बॉटनी और बीएससी जूलॉजी कोर्स शुरू करने की तैयारी की गई है। तीनों कोर्स में 40-40 सीटें होंगी। हालांकि इन कोर्सों के लिए अभी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से अंतिम अप्रूवल आना बाकी है।
विज्ञापन
31 तक आवेदन कर सकेंगे
प्राचार्या डाॅ. रेखा त्यागी ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों में 7 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं जिसमें पंडित चिरंजीलाल कॉलेज में अब तक 37 आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज प्रबंधकों की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है ताकि आवेदन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके लिए सी ब्लाॅक के प्रथम तल पर कंप्यूटर लैब से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा डीएचई वेबसाइट से आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।
पहला चरण
10-11 जून- पहली सूची
12-15 फीस जमा
दूसरा चरण
16-17 जून मेरिट सूची
18-22 फीस जमा
-
24 जून को फिजिकल काउंसलिंग
26 जून से 10 जुलाई लेट फीस के साथ दाखिला
--
कोर्स का नाम और सीटीें
कोर्स सीटें
बीए 480
बीकाॅम 400
बीएससी इन लाइफ साइंस 80
बीएससी होम साइंस 40
बीएससी फिजिकल साइंस 330
बीसीए 120
बीटीएम 60
बीएमसी 80
बीए इन इंग्लिश ऑनर्स 40
बीएससी आईटी 40