{"_id":"6a173ab184c9398e09083234","slug":"people-are-troubled-by-power-cuts-601-complaints-reached-the-corporation-karnal-news-c-246-1-sknl1023-156806-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली कट से परेशान लोग, निगम में पहुंची 601 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली कट से परेशान लोग, निगम में पहुंची 601 शिकायतें
Thu, 28 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 28 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के टूटे फ्यूज को लगाते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। आए दिन बिजली के तार टूटने और अघोषित कट लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शाम 5 बजे तक बिजली निगम के पास करीब 601 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें बिजली गुल रहने, तार टूटने, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याएं शामिल रहीं। ऐसे में बिजली निगम की ओर से गर्मियों से पहले की गई तैयारियों के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सर्दियों के दौरान जब बिजली आपूर्ति बाधित होती थी तो निगम अधिकारियों का कहना था कि गर्मियों को देखते हुए लाइनों की मरम्मत, कमजोर तारों को बदलने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब तापमान बढ़ते ही हालात पहले जैसे ही नजर आ रहे हैं। कॉलोनियों में बिजली के तार टूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
शहरवासियों का आरोप है कि बिजली निगम अधिकारी कई बार परमिट का हवाला देकर बिजली बंद कर देते हैं। स्थानीय निवासी सतनाम सिंह, रवि और मनोज ने बताया कि भीषण गर्मी में लंबे कटों के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा रोजाना शिकायतों की बढ़ती संख्या से साफ है कि निगम की व्यवस्थाएं गर्मी का दबाव झेलने में फिलहाल नाकाम साबित हो रही हैं। कई कॉलोनियों में ओवरलोड के कारण बार-बार फाल्ट हो रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में रात के समय भी लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम के एसई मनिंद्र सिंह ने कहा कि निगम की तरफ से लोगों को आपूर्ति के अनुसार बिजली दी जा रही है। निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाया जा रहा।
--
बिजली मंत्री कल करेंगे बैठक
शुक्रवार को बिजली मंत्री अनिल विज शहर में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंच रहे हैं। इसके लिए लोगों ने मंत्री के समक्ष बिजली संकट का मुद्दा उठाने की तैयारी कर ली है। विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बिजली कटों, खराब ढांचे और अधिकारियों की कार्यप्रणाली की शिकायत मंत्री तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं।