फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People got angry when the electricity transformer was uprooted and appealed to the minister.

Karnal News: बिजली का ट्रांसफार्मर उखाड़ने पर भड़के लोग, मंत्री से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
People got angry when the electricity transformer was uprooted and appealed to the minister.
अंबाला छावनी के प्रभुप्रेम पुरम में बिजली के ट्रांसफार्मर हटाने का विरोध करते लोग। संवाद
फोटो-47
विज्ञापन

अंबाल। प्रभुप्रेम पुरम कॉलोनी में सरकारी जमीन और सार्वजनिक गली पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मौके पर जुटे मोहल्लेवासियों के विरोध के बाद कब्जाधारियों को अपनी मशीन छोड़कर मौके से भागना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ कुछ लोग हाइड्रा मशीन लेकर कॉलोनी पहुंचे।

आरोप है कि ये लोग मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को उखाड़कर अंदर गली में लगाना चाहते थे। यह गली करीब 30 से 33 फीट चौड़ी है, जिसे कब्जा करने की नीयत से योजना बनाई गई थी। जैसे ही निवासियों को भनक लगी तो स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। राजेंद्र शर्मा, भरत धीमान, विशाल शर्मा और विनोद सैनी समेत अन्य लोगों ने जब काम रुकवाया, तो आरोपी अभद्रता पर उतर आए। स्थानीय निवासियों ने मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री अनिल विज को दी है ताकि बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ किसी प्रकार की छेड़ न हो पाए और गली पर कब्जा भी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed