फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Performed Jalabhishek of Bholenath

Karnal News: भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Performed Jalabhishek of Bholenath
करनाल। सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा एवं शिवलिंग जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की। रेणु बाला गुप्ता ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद महापौर और अन्य महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हर हर महादेव के जयघोष लगाए गए। रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करते हैं और समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed