सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players learning the tricks of Kabaddi in the sports nursery of Rajakhedi village

Karnal News: राजाखेड़ी गांव की खेल नर्सरी में कबड्डी के गुर सीख रहे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Players learning the tricks of Kabaddi in the sports nursery of Rajakhedi village
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव की खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को कोच द्वारा कबड्डी के गुर सिखाए जा रहे हैं। गांव की खेल नर्सरी में आसपास के कई गांवों के खिलाड़ी लड़के और लड़कियां मैदान में पहुंचकर सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। गांव की दोनों खेल नर्सरियों में 60 से 70 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। कबड्डी कोच सोमदत्त और राजेश मलिक खिलाड़ियों को कबड्डी के गुर सिखा रहे हैं।

खिलाड़ी नर्सरी में अभ्यास कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके है। पदक हासिल करने की दौड़ में लड़कियों ने भी खूब मेहनत कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में 10 से 15 खिलाड़ी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही इनमें तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कोच के द्वारा खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से संघर्ष करना सिखाकर आगे के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सोमदत्त और राजेश मलिक ने बताया कि गांव में उनके पास दो खेल नर्सरियां है। इनमें खिलाड़ियों को कबड्डी का बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनसे प्रशिक्षण लेकर गांव के ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते है। इनमें लड़कियों का भी
विज्ञापन
Trending Videos

विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में खिलाड़ियाें के लिए कबड्डी मैदान की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मिलकर गांव के राजकीय विद्यालय में कबड्डी मैदान का निर्माण कराया। साथ ही पिछले दो सालोंं से लगातार खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed