{"_id":"69b85c4be0110d9a62038080","slug":"png-consumers-had-booked-cylinders-will-have-to-surrender-the-connection-karnal-news-c-18-knl1018-866019-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीएनजी उपभोक्ताओं ने बुक कराया था सिलिंडर, सरेंडर करना होगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीएनजी उपभोक्ताओं ने बुक कराया था सिलिंडर, सरेंडर करना होगा कनेक्शन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर गैस बुकिंग करवाने के लिए लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद पीएनजी उपभोक्ताओं ने भी घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराना शुरू कर दिया था। जिले में 26 हजार से ज्यादा ऐसे उपभोक्ताओं ने सिलिंडर बुक कराया है। अब निदेशालय की सख्ती के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार की ओर से हिदायत जारी कर दी गई है।
सरकार के आदेश के बाद एजेंसी संचालकों ने भी ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने लंबे समय से केवाईसी नहीं कराया था और अब अचानक से उन्होंने सिलिंडर बुक किया था। इनमें से ज्यादातर उपभोक्ताओं ने सिलिंडर ले भी लिया है। जिले में 70 हजार पीएनजी उपभोक्ता हैं। विदित हो कि गत सप्ताह से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद से पीएनजी उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर बुक करना शुरू कर दिए थे, इससे एजेंसियों में अचानक से दबाव बढ़ गया था। ऐसे में उन लोगों को भी गैस सिलिंडर लेने में परेशानी पेश आ रही है, जो केवल एलपीजी सिलिंडर पर ही निर्भर थे।
केवल एक एजेंसी में 60 प्रतिशत तक बढ़ गया दबाव
भगवाड़िया गैस एजेंसी की संचालक सोमा भगवाड़िया ने बताया कि उनकी एजेंसी में 14000 कनेक्शन हैं। सामान्य तौर पर रोजाना 500 के करीब सिलिंडरों की डिलिवरी हो रही थी। अब पिछले एक सप्ताह से लोड बढ़ा है। रोजाना करीब 1500 सिलिंडरों की बुकिंग होने लगी थी, उनका कहना है कि करीब 60 प्रतिशत बुकिंग का दबाव पीएनजी उपभोक्ताओं के कारण बढ़ा। ऐसे ही हालात अन्य गैस एजेंसियों पर भी पैदा हो गए थे।
नियम बना... पीएनजी है तो नहीं रख सकते एलपीजी
पेट्रोलियम मंत्रालय ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति और वितरण का विनियमन संशोधन आदेश 2026 अधिसूचित किया है। इसमें दोहरा कनेक्शन प्रतिबंधित है। ऐसे में जिस व्यक्ति के पास पीएनजी कनेक्शन है, वह अब घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखने का पात्र नहीं होगा। पीएनजी उपभोक्ता सरकारी तेल कंपनियों या वितरकों से एलपीजी सिलिंडर की रिफिल नहीं ले सकेंगे। जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें तत्काल अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन वापस करना होगा। भविष्य में पीएनजी धारक कोई भी व्यक्ति नया एलपीजी कनेक्शन प्राप्त नहीं कर सकेंगा।
Trending Videos