फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Polytechnic admission schedule changed again... 12th pass students can apply till 6th

Karnal News: फिर बदला पॉलिटेक्निक का दाखिला शेड्यूल... 12वीं पास विद्यार्थी 6 तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 02 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic admission schedule changed again... 12th pass students can apply till 6th
करनाल। पॉलिटेक्निक में दाखिले के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव हुआ है। अब 12वीं पास विद्यार्थियों को आवेदन के लिए पांच दिन का समय और दिया गया है। अंतिम तिथि को 29 मई से आगे बढ़ाकर छह जून कर दिया गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी अब तक आवेदन में छूट गए थे, वे तुरंत फार्म भरें।
विज्ञापन

वहीं 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तय है। 12वीं पास विद्यार्थियों के आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ आगामी शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी अनुमानित दाखिला अधिसूचना के अनुसार, पॉलिटेक्निक संस्थानों में कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी। इससे पहले दो चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के लिए विद्यार्थी दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल www.techadmissionhry.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में नीलोखेड़ी में राजकीय पॉलिटेक्निक का एकमात्र संस्थान है। जहां के विभिन्न कोर्स की 600 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। नीलोखेड़ी संस्थान के प्रिंसिपल ज्वाला प्रसाद ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन फीस जमा होगी, उन्हीं के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। उसी के आधार पर मेरिट बनाकर दाखिले देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



12वीं पास विद्यार्थी करेंगे दो वर्षीय कोर्स
पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दसवीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स करेंगे। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। पिछले कई सालों से इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कई गुना होते हैं।
-नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में हैं सीटें
- डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में 120
- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60
- डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग में 60
------------------
यह है पॉलिटेक्निक का शेड्यूल

शेड्यूल


डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)
डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)

आवेदन और फीस जमा
10 जून तक

06 जून तक

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
12 जून तक

08 जून तक

मेरिट लिस्ट जारी होगी
15 जून (शाम 5 बजे)
09 जून (शाम 5 बजे)

फाइनल कट ऑफ

14 अगस्त


14 अगस्त

सत्र शुरू


14 अगस्त

14 अगस्त



ऑनलाइन विकल्प भरने और रिपोर्टिंग का शेड्यूल

पहली काउंसलिंग
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)

डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)

विकल्प चुनेंगे
16 से 18 जून तक

10 से 12 जून तक

सीट अलॉटमेंट
19 जून, शाम 5 बजे
15 जून शाम 5 बजे

फिजिकल उपस्थिति
22 से 24 जून तक

16 से 18 जून तक

पोर्टल पर सीटों की स्थिति
25 जून

19 जून

---

दूसरी काउंसिलिंग
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)
डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)

विकल्प चुनेंगे
26 से 30 जून तक

22 से 24 जून तक

सीट अलॉटमेंट
01 जुलाई, शाम 5 बजे
25 जून शाम 5 बजे

फिजिकल उपस्थिति
02 से 04 जुलाई तक
26 से 30 जून तक

पोर्टल पर सीटों की स्थिति
06 जुलाई

01 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed