सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pooja won the gold medal in the International Table Soccer Cup

Karnal News: इंटरनेशनल टेबल सॉकर कप में पूजा ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Pooja won the gold medal in the International Table Soccer Cup
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित पंजाब टेबल सॉकर कप में जीता स्वर्ण पदक दिखाती हुई दिव्यांग पू - फोटो : Family
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित पंजाब टेबल सॉकर कप 2026 में अंबाला कैंट की पूजा ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दिव्यांग खिलाड़ी पूजा गोयल ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है।
Trending Videos

पूजा इस प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र दिव्यांग महिला खिलाड़ी रहीं। अंतरराष्ट्रीय टेबल सॉकर महासंघ और राष्ट्रीय टेबल सॉकर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच दिया गया था, इसमें हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। पूजा गोयल ने जम्मू के जगजीत सिंह के साथ जोड़ी बनाकर डबल्स मुकाबले में विरोधियों को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जीत के बाद पूजा गोयल ने कहा कि टेबल सॉकर जैसा इनडोर गेम दिव्यांग बच्चों के लिए केवल खेल नहीं, बल्कि एक थेरेपी की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed