फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power crisis persists, over 100 complaints received

Karnal News: बिजली का संकट बरकरार 100 से अधिक शिकायतें

Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Power crisis persists, over 100 complaints received
करनाल।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली का संकट बढ़ गया है। मंगलवार देर रात से बुधवार शाम तक जिले में 100 से अधिक स्थानों पर बिजली कट और फॉल्ट की शिकायतें आईं। बिजली निगम के कंट्रोल रू में सबसे अधिक शिकायतें एक बार फिर मेरठ रोड इलाके से सामने आईं। यहां शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, गीता कॉलोनी, विकास नगर, संत नगर, राजीव कॉलोनी, न्यू शिवाजी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, अशोक विहार और रामनगर एक्सटेंशन सहित अन्य इलाकों में बार-बार कट और वोल्टेज की समस्या बनी रही।



असंध क्षेत्र में भी कई गांवों और शहरी हिस्सों से कटौती की शिकायतें मिलीं। इंद्री क्षेत्र में भी देर रात और सुबह के समय सप्लाई बाधित रही। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली आने के कुछ मिनट बाद ही फिर कट लग जा रहा था। बार-बार ट्रिपिंग के कारण घरेलू उपकरणों पर भी असर पड़ा। लोग पूरी रात जागते रहे और सुबह तक राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान और रिकॉर्ड बिजली मांग के कारण ट्रांसफार्मरों और लाइनों पर दबाव बढ़ गया है। कई जगहों पर ओवरलोड के चलते फॉल्ट सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed