सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Private bus driver parked his bus in front of a roadways bus, leading to a dispute.

Karnal News: निजी बस चालक ने लगाई रोडवेज बस के आगे बस, बढ़ा विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Private bus driver parked his bus in front of a roadways bus, leading to a dispute.
कुरुक्षेत्र। रोडवेज बस के आगे लगी निजी बस। सोशल मीडिया
विज्ञापन
- सवारियों ने किया बीच-बचाव, मामला कराया शांत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर के पुराने बस अड्डे से कैथल की ओर जा रही रोडवेज बस के यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब चलती बस के सामने अचानक निजी बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। बस आगे रुकने से रोडवेज बस संचालक हड़बड़ा गए लेकिन किसी तरह उन्होंने वाहन को संभाल सड़क किनारे लगाया।
इसके बाद निजी एवं रोडवेज बस चालक-परिचालक में जमकर विवाद हुआ। हाथापाई तक की नौबत आ गई लेकिन सवारियों में शामिल बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव करते हुए माहौल शांत किया। इस दौरान दोनों ही तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की धमकी दी जाती रही। हालांकि गनीमत यह रही कि बसों में भिड़ंत नहीं हुई और दोनों के यात्री सुरक्षित गंतव्य की ओर निकले। निजी बस पूंडरी रूट की और रोडवेज बस कैथल डिपो की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने कहा कि निजी बस चालक से खींचतान का यह मामला कैथल डिपो की बस का है। फिलहाल रोडवेज कर्मचारी की ओर से शिकायत नहीं मिली। जैसे ही लिखित में शिकायत आती है तो आरटीए के पास भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed