{"_id":"697fc0e90595be9b810d5bde","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-guru-ravidas-karnal-news-c-18-knl1018-836753-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुरु रविदास की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुरु रविदास की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। असंध में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। गुरु रविदास मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा को नपा असंध सतीश कटारिया, पार्षद ऋषि मुंडे और सभा के प्रधान रामकिशन सिवाच ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा वार्ड-1 से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने यात्रा का फूलों और जयकारों के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। सेवादारों ने जगह-जगह दूध, बिस्कुट, फलों के भंडारे लगाए गए। सरदारा राम, मनी राम वकील, सोहन लाल भान, अजय कुमार, अजमेर सिंह, बल्ले राम आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
