फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Procurement is 94%, lifting is only 46%

Karnal News: खरीद 94 प्रतिशत, उठान सिर्फ 46 फीसदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Procurement is 94%, lifting is only 46%
करनाल नई अनाज मंडी में  गेंहू का उठान करते मजदूर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक अंतिम चरण में है। आवक घटती जा रही है लेकिन मंडियों में 94 प्रतिशत खरीद के बाद भी उठान केवल 46 प्रतिशत हो पाया है। इस वजह से मंडियों में गेहूं के भरे कट्टाें के ढेर लगे हुए हैं। हालांकि करनाल अनाज मंडी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपनी कुल खरीद का 95 प्रतिशत उठान का दावा किया है। हैफेड और स्टेट वेयर हाउस का उठान अभी ज्यादा बाकी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक कुल 7,63,276 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 7,20,501 टन खरीदा गया है। उठान 3,58,076 मीट्रिक टन का हुआ है। अब तक जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से कुल खरीद का 405 करोड़ रुपये से ज्यादा भुगतान किसानों को कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 287658 मीट्रिक टन, हैफेड ने 328103 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 100612 मीट्रिक टन और एफसीआई ने 4128 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। 3,58,076 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घरौंडा मंडी में 60 प्रतिशत तक उठान पूरा
नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक धीमी हुई है। उठान अभी तक लगभग 60 प्रतिशत हो चुका है। गेहूं की आवक पिछले साल के बराबर है। निजी एजेंसी ने गेहूं की खरीद नाममात्र के बराबर की है। मंडी में पिछले वर्ष लगभग 7 लाख 86 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। पिछले साल बरसत मंडी में लगभग 76 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। मूनक मंडी में लगभग 94 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। घरौंडा मंडी में इस वर्ष अभी तक सात लाख 76 हजार क्विंटल गेहूं आ चुका है। पांच सौ क्विंटल की निजी एजेंसी ने खरीद की है। बरसत मंडी में लगभग 69 हजार क्विंटल व मूनक मंडी में लगभग 82 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इन दोनों मंडियों में निजी एजेंसी की खरीद न के बराबर है। संवाद



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed