{"_id":"69fe526f3cc79ac48309f8b4","slug":"protest-continues-against-fir-against-lawyer-karnal-news-c-18-knl1018-902126-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वकील पर एफआईआर के विरोध धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वकील पर एफआईआर के विरोध धरना जारी
Sat, 09 May 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
वकील के खिलाफ दर्ज हुई कथित झूठी एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/असंध। अदालत में फर्जी गवाह पेश होने पर वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले में असंध बार के सभी वकीलों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके सदस्य के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज की है।
असंध बार एसोसिएशन के प्रधान सोमदत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक संबंधित वकील के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द नहीं की जाती, तब तक बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी रहेगी। अगर ज़रूरत पड़ी तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के सभी अधिवक्ताओं से भी हड़ताल करने का आह्वान किया जाएगा।
प्रधान सोमदत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप सिंगरोहा सहित अन्य ने कहा कि अगर पुलिस नहीं मानी तो जल्द आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित जांच-पड़ताल के एक अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एफआईआर को तुरंत निरस्त किया जाए, अन्यथा पूरे प्रदेश में वर्क सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपप्रधान सिमरन जीत, सचिव कुलदीप रोजडा, पूर्व प्रधान सोहन लाल सिंघला, सोनिया बोहत, बलविंद्र ढिल्लों, प्रदीप सिंगरोहा, नरेंद्र शर्मा, गुरपाल भट्टी, जसमेर हुड्डा, सुशील राणा, बलविंद्र शाही आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।