{"_id":"69bdab5b13bc457b2d0d3bfe","slug":"questions-based-on-understanding-and-practical-knowledge-karnal-news-c-18-knl1018-868933-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: समझ और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित आए प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: समझ और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित आए प्रश्न
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस और पीसीए जैसे व्यावसायिक विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर इन विषयों की परीक्षा देने के लिए कम विद्यार्थी ही शामिल रहे, क्योंकि ये वैकल्पिक विषय थे। अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर में जो प्रश्न आए वें सीधे छात्रों की समझ और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित थे।
विद्यार्थियों ने बताया कि आईटी विषय में कंप्यूटर के बेसिक ऑपरेशन, फाइल मैनेजमेंट, इंटरनेट उपयोग और सामान्य सॉफ्टवेयर से जुड़े सीधे सवाल आए। प्रश्न ऐसे थे, जिनका जवाब वही छात्र आसानी से दे पाए, जिन्हें कंप्यूटर का नियमित अभ्यास है। इसके अलावा, ब्यूटी एंड वेलनेस में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली स्किन केयर, हेयर केयर और साफ-सफाई से जुड़े सवाल शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि कई प्रश्न ऐसे थे, जिनमें क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए पर आधारित उत्तर मांगे गए। पीसीए विषय में मरीजों की देखभाल, प्राथमिक उपचार और स्वच्छता से जुड़े सरल लेकिन समझ पर आधारित सवाल आए। छात्रों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न किताबों के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से जुड़े थे।
Trending Videos