{"_id":"6a0632bac2038535170e3c57","slug":"sainik-school-kunjpuras-womens-team-reached-the-finals-karnal-news-c-18-knl1018-906462-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फाइनल में पहुंची सैनिक स्कूल कुंजपुरा की महिला टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फाइनल में पहुंची सैनिक स्कूल कुंजपुरा की महिला टीम
Fri, 15 May 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 15 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी से बाॅल लेने की कोशिस करता ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सैनिक स्कूलों के नेशनल गेम्स के पहले चरण की इंट्रा-ग्रुप हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-17 महिलाओं में कुंजपुरा सैनिक स्कूल ने नगरोटा सैनिक स्कूल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सुजानपुर टीरा की टीम ने कपूरथला की टीम को 2-1 के करीबी अंतर से मात दी।
वहीं अंडर-15 पुरुषों के मुकाबले में सुजानपुर टीरा की टीम ने कुंजपुरा सैनिक स्कूल की टीम को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। प्राचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने बताया कि यह पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर-15 आयु वर्ग में आयोजित हो रही है। इसमें मेजबान सैनिक स्कूल कुंजपुरा समेत सैनिक स्कूल कपूरथला, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा, सैनिक स्कूल नगरोटा के साथ-साथ पीपीपी मोड पर संचालित सैनिक स्कूल, वुड पार्क हमीरपुर के अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
-- -
अन्य मुकाबलों के परिणाम-
अंडर-15 में सुजानपुर टीरा की टीम ने वुड पार्क की टीम को 3-0 से हराया।
अंडर-17 वर्ग में कुंजपुरा सैनिक स्कूल ने नगरोटा सैनिक स्कूल को 3-2 से हराया।
अंडर-15 वर्ग में कपूरथला सैनिक स्कूल व नगरोटा सैनिक स्कूल का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर।