फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers extend strike till 11, announce broom-pick-up protest today

Karnal News: सफाईकर्मियों ने 11 तक बढ़ाई हड़ताल, आज झाडू उठाओ प्रदर्शन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers extend strike till 11, announce broom-pick-up protest today
सफाईकर्मियों ने 11 तक बढ़ाई हड़ताल, आज झाडू उठाओ प्रदर्शन का एलान - फोटो : सफाईकर्मियों ने 11 तक बढ़ाई हड़ताल, आज झाडू उठाओ प्रदर्शन का एलान
कर्मचारी बोले- स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारी बड़ी भूमिका फिर भी सरकार कर रही अनदेखी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल को फिर 11 मई तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में झाडू उठाओ प्रदर्शन किए जाएंगे। यह प्रदर्शन नगर निगम कार्यालय से जिला सचिवालय तक किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ, सीटू और रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों का समर्थन सफाई कर्मचारियों को मिल रहा है। प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार का रवैया कर्मचारियों के प्रति अड़ियल है। सात दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार ने बातचीत करना उचित नहीं समझा।

कोर्ट के आदेश अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। सरकार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि हड़ताल 11 मई तक जारी रहेगी। आठ मई को झाडू उठाओ प्रदर्शन किए जाएंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता कृष्ण शर्मा और धीरज सिंह रावत ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की स्वच्छता सर्वेक्षण में बड़ी भूमिका होती है। सरकार उन कर्मचारियों की ही अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed