फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers on strike could hurt sanitation rankings

Karnal News: सफाईकर्मी हड़ताल पर, दे सकते हैं स्वच्छता रैंकिंग को झटका

Sun, 03 May 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 03 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike could hurt sanitation rankings
नगर निगम के सामने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्वयं
करनाल।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 चल रहा है। शहर की स्वच्छता का निरीक्षण करने वाली टीम कभी भी शहर का मुआयना कर सकती है। इसी बीच अपने लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। अब रविवार के दिन अवकाश रहेगा और सोमवार से शहर की सड़कों की सफाई हो सकेगी। वहीं, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर इसी बीच शहर सर्वेक्षण टीम आई तो इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग को भी बड़ा झटका लग सकता है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। संघ का दावा है कि सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और काम पूरी तरह बंद रखा गया। नगर निगम कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए और नारेबाजी की गई। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजकुमार ने की और संचालन संगठन सचिव बिंदर चौहान ने किया। प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कई बार सरकार को मांगों से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में यह हड़ताल रखी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये लागू करना और कौशल विभाग में सृजित पदों पर समायोजित करना शामिल हैं। राज्य उपप्रधान राजिंद्र बुंबक, राम सिंह, वीरभान, शीशपाल, जय सिंह, शारदा, सरोज, मीना देवी, सुरेंद्र परोचा, महाबीर, नरेश अठवाल, धर्मवीर सरोहा, राजिंद्र लोहट, राजीव, सुभाष प्रोचा, अमित व सुरेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed