फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SBI chief manager robbed, attacked when he resisted

Karnal News: एसबीआई मुख्य प्रबंधक से लूट, विरोध करने पर किया हमला

Thu, 04 Jun 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
SBI chief manager robbed, attacked when he resisted
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-25 में सीएचसी के पास सोमवार देर रात भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति हर्षद कुमार हिसार में एसबीआई की रीजनल शाखा में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। हम सेक्टर-25 पार्ट-2 में रहते हैं। सोमवार रात करीब पौने 12 बजे वे हिसार से पानीपत लौटे थे। पानीपत पहुंचने के बाद उन्होंने फोन पर बताया कि वे पैदल घर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जैसे ही वे सेक्टर-25 स्थित सीएचसी के पास पहुंचे, तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। फिर गले से सोने की चेन, हाथ से चांदी की अंगूठी, पर्स और मोबाइल फोन छीनकर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हर्षद कुमार को तत्काल दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

किरण ने बताया कि उन्होंने बताया था कि मैं सीएचसी के पास पहुंच गया हूं। तभी फोन पर बातचीत के दौरान अचानक कॉल पर अजीब आवाजें आने लगीं, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत अपनी एक परिचित को सूचना दी और कार से मौके पर पहुंचीं, जहां उनके पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।

चांदनीबाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय

बैंक अधिकारियों में रोष
घटना के विरोध में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स से मुलाकात की। संगठन के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिवाच ने कहा कि जिले में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की। संगठन की ओर से डीजीपी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed