फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Secretaries are working from Sarpanchs' homes; take action: Manohar Lal.

सरपंचों के घर बैठकर काम कर रहे सचिव, कार्रवाई करें : मनोहर लाल

Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Secretaries are working from Sarpanchs' homes; take action: Manohar Lal.
 विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, भगवान दास कबीरप
करनाल। केंद्रीय मंत्री ने सभी ग्राम सचिवों को ग्राम सचिवालय में ही बैठकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ग्राम सचिव सचिवालय के बजाय सरपंच के घर बैठकर काम करते हैं और लोग ग्राम सचिवालय के चक्कर काटते हैं। यह ठीक नहीं है, ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्होंने डीसी को निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को जिला परिषद के सभागार में अधिकारियों की विकास कार्यों पर बैठक की। इस दौरान ग्राम सचिवों का विषय आने पर उन्होंने निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने जिले के सभी 435 गांवों में अब पुस्तकालय और शिवधाम स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन सभी गांवों में दोनों की स्थापना 31 मार्च से पहले कराए। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने जिले के 40 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मूलभूत सुविधाओं से जुड़े नौ विकास कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 40 गांवों के साथ-साथ सभी गांवों में लाइब्रेरी, शिवधाम, गांव की फिरनी पक्की करना, स्ट्रीट लाइट, व्यायामशाला, ग्राम सचिवालय, सीवरेज, स्कूल कनेक्टिविटी कमरे, चारदीवारी, शौचालय, सीवरेज इत्यादि को पूरा करवाने पर भी ध्यान देें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य में संबंधित विधायक भी समय-समय पर अधिकारियों के साथ इन कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा करें और ग्राम पंचायतों को भी सहयोग देने के लिए प्रेरित करें। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 5-5 गांवों के अलावा 40 गांवों में चल रहे 9 कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाएं।
बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनीं। यहीं पर उन्होंने पीएम का मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

जगह और फंड की कराएं व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जगह की कमी है, वहां पर डीसी स्वयं संज्ञान लें और इस कार्य में विधायक भी सहयोग करें। कुछ बड़ी ग्राम पंचायतों के अपने फंड अधिक हैं, वहां पर इन कार्यों को पूरा करवाने में ग्राम पंचायत से सहयोग लिया जाए और सरकार, सांसद निधि, विधायक निधि, डी-प्लान के बजट से गांव में अन्य विकास कार्य करवाए जाएं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरनाथ सौदा को जिले में बन रहे शिवधाम को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे इन शिव धामों में करवाए जा रहे कार्यों पर निगरानी रखेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल प्रवास के दौरान रविवार को पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता का हाल जाना। वह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता ने मुख्यमंत्री बंसी लाल के शासनकाल में औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेहता एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं व हर परिवार के सुख-दुख में शामिल होते हैं। केंद्रीय मंत्री ने उनके सुपुत्र एवं पार्षद संजीव मेहता को हौसला दिया।

 विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, भगवान दास कबीरप

 विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, भगवान दास कबीरप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed