फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shifting of high voltage lines is 90% complete.

Karnal News: हाईवोल्टेज लाइनों की शिफ्टिंग 90 फीसदी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shifting of high voltage lines is 90% complete.
करनाल। आबादी के ऊपर और रिहायशी इलाकों, बाजारों, स्कूलों व व्यस्त रास्तों के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइनों के खतरे को कम करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी प्रगति हुई है। जिले में सर्वे के दौरान चिन्हित की गई 389 संवेदनशील साइटों में से 348 यानि करीब 90 फीसदी पर सुधार कार्य पूरा हो चुका है। शेष 41 साइटों पर भी तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने, संसाधन जुटाने और जरूरी कार्य करने का काम जारी है।
विज्ञापन


सर्वे में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया था, जहां 11 हजार वोल्ट या उससे अधिक क्षमता की बिजली लाइनें सड़कों, बाजारों, रिहायशी निर्माणों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के बेहद करीब से गुजर रही थीं। इनमें करीब 160 स्थान ऐसे थे जहां हाईवोल्टेज लाइनें मुख्य बाजारों, ग्रामीण चौपालों, स्कूलों के आसपास और व्यस्त मार्गों के ऊपर से गुजर रही थीं। इससे उन स्थानों पर बिजली के तारों से होने वाले संभावित हादसों का जोखिम काफी कम हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed