फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shri Krishna's Grace Inspiration Festival and Shri Radha Jagran on 15th

Karnal News: श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव और श्री राधा जागरण 15 को

Mon, 11 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's Grace Inspiration Festival and Shri Radha Jagran on 15th
हवन में आहुति डालते श्री कृष्ण कृपा जीओं गीता ​परिवार के सदस्य। संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से 15 मई को सेक्टर 12 हुडा मैदान में श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव श्री राधा जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इसमें मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद भव्य पांडाल बनाने का कार्य शुरू किया गया। श्री राधा जागरण कार्यक्रम की शुरूआत शाम सात बजे होगी और रात्रि 11 बजे तक आयोजन जारी रहेगा। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में हर वर्ष श्री राधा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कर्ण नगरी में यह भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश के संत महात्माओं का आशीर्वाद लोगों को मिलेगा। भजन गायकों के रूप में चित्र विचित्र महाराज और पूर्णिमा दीदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशाल रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। देश के साथ-साथ विदेशों से भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इससे एक दिन पहले 14 मई को श्री कृष्ण कृपा धाम सेक्टर नौ में निशुल्क होम्योपेथिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। कैंप का समय प्रात: नौ से दोपहर दो बजे तक रखा गया है। डाॅ. कपिल भाटिया शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। होम्योपेथिक दवाइयों का वितरण निशुल्क किया जाएगा। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि श्री राधा जागरण में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं। संतों के विचार सुने, यह स्वयं को जानने और अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का सुनहरा अवसर है। इस अवसर पर बृज गुप्ता, पंकिल गोयल, सतीश गुप्ता, पारुल बाली, राजकुमार गोयल, अजय सैनी, संजय बत्तरा, अंकुर गुप्ता, शाम बत्तरा, आशीष गुप्ता, शिवनाथ कपूर, सुनील गुप्ता, रामकुमार गुप्ता व मोहन लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed