फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shri Radha Jagran will be held tomorrow in Sector 12 ground, Chitra Vichitra will come.

Karnal News: सेक्टर 12 के मैदान में कल होगा श्री राधा जागरण, आएंगे चित्र विचित्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Radha Jagran will be held tomorrow in Sector 12 ground, Chitra Vichitra will come.
करनाल। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में सेक्टर-12 के हुडा मैदान में 15 मई को शाम सात बजे से 11 बजे तक श्री राधा जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें कई राज्यों से हजारों लोग पहुंचेंगे। उनके बैठने से लेकर भोजन प्रसाद तक की व्यवस्था के लिए खास तैयारी की जा रही है। इसे लेकर बुधवार को श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से प्रेसवार्ता की गई। इसमें संस्था सदस्यों ने बताया कि इसमें देश के संत महात्माओं के साथ भजन गायकों के रूप में चित्र विचित्र महाराज और पूर्णिमा शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान विशाल रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा इससे एक दिन पहले यानी वीरवार को श्री कृष्ण कृपा धाम सेक्टर नौ में नि:शुल्क होम्योपेथिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इस कैंप का समय प्रात: नौ से दोपहर दो बजे तक रखा गया है। इसमें डाॅ. कपिल भाटिया अपनी सेवाएं देंगे। होम्योपेथिक दवाइयों का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने लोगों से अपील की है कि श्री राधा जागरण में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं। संतों के विचार सुने, यह स्वयं को जानने और अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का सुनहरा अवसर है। इस अवसर पर श्याम बत्तरा, तिलक अरोड़ा, पारूल बाली, सतीश गुप्ता, मोहन लोधी, अंकुर गुप्ता, अक्षत गुप्ता, पंकिल गोयल, नवीन बत्तरा, रवि अरोड़ा, विशाल सैनी, राहुल वलेचा, संजय बत्तरा, यश नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed