फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sister-in-law accuses him of molestation... hurt brother-in-law commits suicide by hanging himself

Karnal News: भाभी ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप... आहत देवर ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law accuses him of molestation... hurt brother-in-law commits suicide by hanging himself
मृतक जोगिंद्र का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। लेन-देन के झगड़े के बाद भाभी की ओर से थाने में छेड़छाड़ की शिकायत देने से आहत देवर जोगिंद्र ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने वीडियो भी बनाया और फंदा लगाकर मरने की जानकारी दी। आरोप है कि दो मई को हुए झगड़े के बाद भाभी ने अपने मायके वालों को बुलाकर पिटाई करवाकर खुद ही कुंजपुरा थाना में उसके खिलाफ शिकायत दे दी थी। अब मृतक की पत्नी की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी भाभी और उसके मायके पक्ष के लोगों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक गांव की महिला गीता देवी ने बताया कि घरेलू झगड़े के बाद उसकी जेठानी रीना ने दो मई को अपने मायके वालों को बुलाया और सभी ने उनके पति जोगिंद्र की बेरहमी से पिटाई की। इससे उनके पति को चोटें आईं। चार दांत भी टूट गए। इसके बाद रीना ने थाने पहुंचकर जोगिंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की झूठी शिकायत दी। जोगिंद्र अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सहन नहीं कर पाया और अंदर से टूट गया। इसी से आहत होकर उनके पति ने सोमवार की देर शाम को फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम को बेटी घर के बाहर झाडू लगाने के बाद जब कमरे में गई तो देखा कि पिता पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। उसने तुरंत शोर मचाया, इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। कुंजपुरा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने गीता की शिकायत पर रीना सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। अगर आरोप सही पाए गए तो गिरफ्तारी की जाएगी।

---
गिरफ्तारी के लिए थाने में धरना
मंगलवार सुबह मृतक की पत्नी और बच्चे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कुंजपुरा थाने में धरना देकर बैठ गए थे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज करने के बाद और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें धरने से उठा दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को साैंपा गया।


---

जोगिंद्र ने बनाया था मकान, रुपये देने का विरोध करती थी भाभी

रीना ने बताया कि उनके पति जोगिंद्र से मकान बनाया था। इस पर जो खर्च आया था तो उसके आधे रुपये भाई पवन ने देने थे। पवन की पत्नी गीता इसका विरोध कर रही थी। रुपये मांगने पर वह जोगिंद्र के साथ झगड़ा करती थी। इस पर दो मई को झगड़े के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने जोगिंद्र की पिटाई भी की थी। इससे आहत जोगिंद्र ने वीडियो बनाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed