{"_id":"69fa35f9d6bb478952060626","slug":"six-people-sweep-the-clean-area-only-two-women-workers-arrive-to-collect-the-garbage-karnal-news-c-18-knl1018-900081-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: साफ जगह पर छह लोग लगा रहे झाडू, कचरा समेटने पहुंची महज दो महिला कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: साफ जगह पर छह लोग लगा रहे झाडू, कचरा समेटने पहुंची महज दो महिला कर्मचारी
विज्ञापन
स्वच्छता को लेकर जागरुक करते नगर निगम कर्मचारी। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम का सोच बदलेगी-शहर बदलेगा अभियान जागरूकता के नाम पर केवल फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है। स्थिति यह है कि अधिकारी पार्कों में उन जगहों पर भी झाडू लगाकर सफाई करते फोटो खिंचवा रहे हैं, जो सफाई व्यवस्था ठीक है। जबकि जहां गंदगी है, वहां पेड़ों के उखड़े पत्ते और अन्य कचरे को समेटने में निगम की महिला सफाई कर्मचारी लगी हैं।
मंगलवार को भी ऐसी ही दो तस्वीरें सामने आईं। एक तस्वीर पश्चिमी यमुना कैनाल की है, जहां पर छह लोग साफ जगह पर झाडू लगाते दिख रहे हैं और दूसरी तस्वीर कर्ण पार्क की है, जहां कचरे को गठरी में समेटती दो महिला कर्मचारी दिख रही हैं। इससे पहले इन कर्मचारियों ने पार्क में झाडू लगाकर सफाई भी की।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि अभियान के अंतर्गत शहरभर में स्वच्छता गतिविधियां चल रही हैं। प्रतिदिन एक वार्ड को कवर किया जाता है। अब तक बसंत विहार, कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर, गांव फूसगढ़, पश्चिमी यमुना कैनाल पार्क और कर्ण ताल पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाए जा चुके हैं। कार्यक्रमों के दौरान न केवल साफ-सफाई सुनिश्चित की जाती है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ब्यूरो