सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SP met CM for development works

Karnal News: विकास कार्यों के लिए सीएम से मिले एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
SP met CM for development works
विज्ञापन
बाबैन। गांव लखमड़ी के विकास कार्यों को लेकर लखमड़ी निवासी व संगरुर के एसपी नवरीत सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर गांव की प्रमुख मांगों और विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण तथा पीर बाबा मीर की मजार तक सड़क निर्माण की आवश्यकता को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

एसपी ने बताया कि गांव लखमड़ी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि यदि सरकार उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी देती है तो इसके लिए उनका परिवार एक एकड़ भूमि दान स्वरूप उपलब्ध करवाएंगे, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि गांव के विकास के प्रति उनके परिवार की प्रतिबद्धता पहले भी रहती है। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान कहा कि वे सभी कार्यों का निरीक्षण करवा के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का काम करेंगे। गांव के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को देखते हुए पीर बाबा मीर की मजार तक पक्की सडक़ के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

नवरीत सिंह विर्क ने यह भी कहा कि यदि सरकार गांव में युवाओं के लिए खेल स्टेडियम के निर्माण की योजना बनाती है तो वह इसके लिए भी आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाने को तैयार हैं। सरपंच सतपाल सिंह, शिव कुमार, शमशेरजीत सिंह विर्क, जसविंदर सिंह ढिल्लों सहित अनेक लोगों ने नवरीत सिंह विर्क द्वारा गांव के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed