फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   spo molested

Karnal News: एसपी कार्यालय के गेट पर हंगामा, ड्यूटी कर रहे एसपीओ से हाथापाई का आरोप; देहरादून निवासी व्यक्ति पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
spo molested
एसपी कार्यालय के गेट पर हंगामा, ड्यूटी कर रहे एसपीओ से हाथापाई का आरोप; देहरादून निवासी व्यक्ति पर केस
विज्ञापन

मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर बढ़ा विवाद, गिरेबान पकड़कर धक्का-मुक्की करने का आरोप
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज, मोबाइल व शिकायत पत्र कब्जे में लिया


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे एक एसपीओ के साथ अभद्र व्यवहार, हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने गेट पर रोकने से नाराज होकर पहले बहस की, फिर मोबाइल से वीडियो बनाते हुए हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में एसपी कार्यालय में गेट ड्यूटी पर तैनात एसपीओ पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि 24 जून को वह अपनी नियमित ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान देहरादून निवासी मनमीत सिंह सचदेवा कार्यालय में अपनी शिकायत देने के लिए पहुंचा। उस समय कार्यालय के भीतर पहले से एक अन्य शिकायतकर्ता मौजूद था। ऐसे में मनमीत सिंह को कुछ देर प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इंतजार करने को कहा तो शुरू कर दी बहस
शिकायत के अनुसार, कुछ समय रुकने की बात सुनते ही मनमीत सिंह नाराज हो गया और गेट पर ही ऊंची आवाज में बहस करने लगा। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और गेट पर मौजूद कर्मचारियों की वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने से रोकने पर भड़का
एसपीओ ने शिकायत में कहा कि जब मनमीत सिंह को कार्यालय परिसर और कर्मचारियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने से मना किया गया तो वह और अधिक आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने शोर-शराबा शुरू कर दिया और ड्यूटी कर रहे एसपीओ पुष्पिंदर सिंह का गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई, जिससे कार्यालय के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना सेक्टर-13 पुलिस चौकी तक पहुंची। चौकी इंचार्ज ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच अधिकारी एसआई सुंदर लाल अपनी टीम के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली। एसपीओ पुष्पिंदर सिंह ने पूरी घटना की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर आरोपी मनमीत सिंह सचदेवा भी मौजूद था, जिसे पुलिस के समक्ष पेश किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन और अंग्रेजी भाषा में लिखी एक प्रिंटेड शिकायत को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया। दोनों वस्तुओं को नियमानुसार फर्द तैयार कर पुलिस रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
जांच के दौरान पुलिस ने शिकायत और घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों के आधार पर पाया कि ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उसके कार्य में बाधा पहुंचाई गई। इसके आधार पर थाना सिविल लाइंस में आरोपी मनमीत सिंह सचदेवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।



जांच अधिकारी सुंदर लाल ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान, जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed