फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State level birth anniversary celebrations to be held on 17th in Shahzadpur

Karnal News: शहजादपुर में 17 को होगा राज्य स्तरीय जयंती समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
State level birth anniversary celebrations to be held on 17th in Shahzadpur
नीलोखेड़ी/ करनाल। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 17 मई को शहजादपुर (अंबाला) में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी शामिल होंगे। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अगुवाई में हो रहे कार्यक्रम को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह और समाज के अन्य नुमाइंदों के साथ गांव सगा, गोंदर, निगदू और रायसन का दौरा कर ग्रामीणों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। ग्रामीणों ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के महान योद्धा नहीं थे, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं। उनके जीवन से आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित, त्याग और साहस की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed