फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student molest

Karnal News: करनाल की छात्रा के फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, कैथल के चार युवकों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
student molest
करनाल की छात्रा के फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, कैथल के चार युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन


- अश्लील गाना लगाकर इंस्टाग्राम स्टोरी और व्हाट्सऐप स्टेटस पर किया पोस्ट, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
- रिश्तेदारों तक पहुंची आपत्तिजनक सामग्री, स्क्रीनशॉट के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के एक कॉलेज की एक छात्रा की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोटो पर अश्लील गाना और आपत्तिजनक शब्द जोड़कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया, जिससे छात्रा और उसके परिवार को मानसिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत मिलने के बाद रामनगर थाना पुलिस ने कैथल के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो का गलत इस्तेमाल कर बनाई आपत्तिजनक स्टोरी
पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के अनुसार जिला कैथल निवासी लक्की, अज्जू, दीपक और जोगिंद्र ने उसकी फोटो का बिना अनुमति इस्तेमाल किया। आरोपियों ने फोटो पर अश्लील गाना और आपत्तिजनक शब्द जोड़कर उसे इंस्टाग्राम स्टोरी तथा व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया पर डाली गई सामग्री का उद्देश्य उसकी छवि खराब करना और उसे बदनाम करना था। देखते ही देखते यह सामग्री कई लोगों तक पहुंच गई और उसके परिचितों व रिश्तेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने भेजे स्क्रीनशॉट, परिवार भी हुआ परेशान
छात्रा ने शिकायत में बताया कि आपत्तिजनक स्टोरी और स्टेटस के स्क्रीनशॉट उसके रिश्तेदारों ने उसे भेजे। बाद में उसकी मां के मोबाइल फोन पर भी वही सामग्री दिखाई दी। इस घटना के बाद परिवार गहरे तनाव में आ गया।
पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट वायरल होने से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उसे मानसिक रूप से काफी आघात लगा है। मामले से परिवार भी बेहद परेशान है।
विरोध किया तो मिली धमकियां
शिकायत के अनुसार जब छात्रा ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका और पोस्ट हटाने के लिए कहा तो उन्होंने माफी मांगने के बजाय उसे अश्लील बातें कहीं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह और अधिक भयभीत हो गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके बाद उसने कानूनी कार्रवाई का सहारा लेने का फैसला किया।
मोबाइल नंबर और डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे
छात्रा ने अपनी शिकायत के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट, संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल नंबरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आपत्तिजनक सामग्री किसने अपलोड की और उसे कितने लोगों तक प्रसारित किया गया।
रामनगर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शिकायत मिलने के बाद रामनगर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज और स्क्रीनशॉट अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।





थाना रामनगर प्रभारी महावीर ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed